Nainital News: जंगली जानवर से टकराई स्कूटी, युवक घायल
नैनीताल, जुलाई 28 -- Nainital News: गरमपानी। खैरना-भुजान हाईवे पर पातली के समीप घुरड़ से स्कूटी टकराने पर मंगलवार को एक युवक घायल हो गया। जिसे सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।जानकारी के अनुसार पातली निवासी ललित नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच पहाड़ी से अचानक एक घुरड़ सड़क पर आ गया, जिससे उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में ललित घायल हो गए। अस्पताल के डॉक्टर अनिल गंगवार ने बताया कि युवक की हालत सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.