नैनीताल, अक्टूबर 4 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। विकासखंड भीमताल की ग्राम पंचायत जंगलियागांव में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल के नेतृत्व में रविवार को साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत में पिछले मार्च माह से प्रत्येक रविवार को स्कूली बच्चों के सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला ने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। स्वच्छता अभियान में प्रेम सिंह कुल्याल, हेम चंद्र भट्ट, लक्ष्मण सिंह कुल्याल, कोमल, भागीरथी, कमल, तनुजा, माही कुल्याल, काजल पलड़िया, योगिता पलड़िया, भूमिका सहित बच्चों और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: स्वच्छता अभियान चलाया...