नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा पिनरौ स्थित छोटा कैलाश मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों का शनिवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुभारंभ किया। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिर के विकास के लिए 2 करोड़ 65 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसमें से एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई। परियोजना के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छोटा कैलाश मंदिर को विकसित करने और इसे पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख आकर्षण के रूप में स्थापित करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। कहा कि छोटा कैलाश क्षेत...