Nainital News: छात्रों ने स्नातक पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की
नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: नैनीताल। एनआईओएस से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन से यूजी प्रवेश पोर्टल को पुनः खोलने की मांग की है। इस संबंध में छात्रों ने निदेशक डीएसबी परिसर और कुलसचिव प्रो. रितेश साह को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि एनआईओएस का परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं हो पाया था, जिससे उनका 12वीं का परिणाम देर से आया। परिणाम देर से आने के कारण वे विश्वविद्यालय के यूजी पंजीकरण पोर्टल में समय पर पंजीकरण नहीं करा पाए और अब प्रवेश से वंचित रह गए हैं। छात्रों ने उनके भविष्य को देखते हुए पोर्टल खोले जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Nainital News: पीजी प्रवेश के आवेदनों की समीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया आज से साथ ही चेतावनी दी कि यदि पोर्टल नहीं खोला गया तो वे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.