Nainital News: छात्रसंघ पदाधिकारियों पर वसूली का आरोप
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसबी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने कुछ पदाधिकारियों पर कार्यक्रम के नाम पर पैसे वसूलने के आरोप लगाए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप ने बताया कि छात्र संघ के कुछ पदाधिकारी लोगों से छात्र सहायता और कार्यक्रम करवाने के नाम पर रकम मांग रहे हैं और विश्वास दिलाने के लिए फोन पर किसी अन्य व्यक्ति को अध्यक्ष बताकर बात करवा रहे हैं। प्रतिष्ठानों मे जाकर कार्यक्रम के लिए स्पॉन्सरशिप के बहाने रुपये की मांग की जा रही है। स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी पदाधिकारी को अपने या छात्रसंघ के नाम पर रुपये लेने के लिए अधिकृत नहीं किया है। उन्होंने आम छात्रों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि उनके नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें और इसकी सूचना उन्हें दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.