Nainital News: छात्रसंघ चुनाव :: आज शाम चार बजे से थम जाएगा चुनावी शोर
नैनीताल, सितम्बर 27 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएसबी परिसर में आज सोमवार को छात्रसंघ चुनावी आमसभा होगी। 12 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 16 प्रत्याशियों के पास प्रचार-प्रसार का आज अंतिम दिन होगा। शाम चार बजे से चुनावी प्रचार पर पाबंदी रहेगी।परिसर प्रशासन की ओर से 23 सितंबर को जारी छात्रसंघ चुनावी अधिसूचना के अनुसार, 28 सितंबर को शाम चार बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। इससे पूर्व सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कला प्रांगण में आमसभा आयोजित की जाएगी। वहीं, मंगलवार 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: छात्राओं के लिए 10 और छात्रों के लिए बनेंगे 8 बूथ दोपहर तीन बजे से कॉमर्स हॉल में मतों की गणना की जाएगी। शाम को ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.