Nainital News: छह दिसंबर को नैनीताल में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल
नैनीताल, नवम्बर 24 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। युगमंच के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छह दिसंबर को नैनीताल में 'स्वरांजलि' शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीआरएसटी सभागार में होने वाले इस आयोजन में शास्त्रीय गायन, सितार वादन और तबला वादन की प्रस्तुतियों के जरिए संगीत प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की झलक देखने-सुनने को मिलेगी। युगमंच के उपाध्यक्ष नवीन बेगाना ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसमें डॉ. रवि जोशी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे, जबकि डॉ. गगनदीप होती सितार वादन करेंगे। तबले पर अमन महाजन संगत देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत कला अकादमी नैनीताल के बच्चों की ओर से मां सरस्वती की वंदना की प्रस्तुति के साथ होगी। उन्होंने बताया कि आयोजन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उभरती संगीत प्रतिभाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.