Nainital News: चोपड़ा में पुलिस ने दो स्कूटी और टैक्सी बाइक सीज की
नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोपड़ा के पास गुरुवार को क्वारब चौकी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 10 वाहनों से कुल चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि दो स्कूटी और एक टैक्सी बाइक को सीज किया गया। चौकी प्रभारी अरुण राणा ने बताया कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। अभियान के दौरान कांस्टेबल आनंद राणा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.