नैनीताल, अगस्त 11 -- Nainital News: नैनीताल। परिवहन विभाग और पुलिस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट रोड समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाने के साथ ही उनके चालान किए गए। टीम ने शहर में प्रतिबंधित टैक्सी बाइक के संचालन के खिलाफ भी कार्रवाई की। परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने और प्रतिबंधित टैक्सी बाइक संचालित करने के मामलों में कुल 20 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...