नैनीताल, अगस्त 14 -- Nainital News: नैनीताल। संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नो पार्किंग जोन में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के साथ ही उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वहीं शहर में प्रतिबंधित टैक्सी बाइक संचालित किए जाने के मामलों में भी कार्रवाई की गई। परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने और प्रतिबंधित टैक्सी बाइक संचालित करने के मामलों में कुल 10 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...