नैनीताल, जुलाई 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जनहित संस्था नैनीताल के शिष्टमंडल ने बुधवार को डीएम नैनीताल से मुलाकात कर चीना बाबा मंदिर मल्लीताल से बीडी पांडे अस्पताल तक के मार्ग को केवल पैदल मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग की।संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी व संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट के निर्देश पर कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या शाह के नेतृत्व में शिष्टमंडल डीएम से मिला। ज्ञापन में कहा गया कि यह मार्ग पहले से ही पैदल यात्रियों के लिए है, लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण अब इस पर चलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- Nainital News: सड़क पर पर्यटक वाहन रोकने से पैदा हो रही जाम की स्थिति नैनीताल में उच्च न्यायालय होने से इस मार्ग पर लोगों की आवाजाह...