Nainital News: चार माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न, 20 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित
नैनीताल, जुलाई 31 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सूखाताल की ओर से उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से आयोजित चार माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। 27 मार्च से 31 जुलाई तक चले प्रशिक्षण में 20 युवतियों और महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने प्रतिभागियों को आइब्रो, फेशियल, मसाज, मेनीक्योर, पेडीक्योर, ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइल और मेहंदी सहित अन्य तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। समापन पर प्रतिभागियों की दक्षता परखने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, पिंकी द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, ईशा द्वितीय और नीलम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.