नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: नैनीताल। एडीएम विवेक राय की अदालत ने वनभूलपुरा निवासी शाहनवाज अंसारी उर्फ आतू को छह माह, अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी सागर को तीन माह, रिजवान इलियास को दो माह और बिंदुखत्ता निवासी विष्णु आरव को दो माह के लिए जिला बदर किया है। जिला बदर की अवधि में संबंधित आरोपितों को जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एडीएम प्रशासन विवेक राय ने बताया, कि डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे। समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ एक्शन लेना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...