नैनीताल, जुलाई 16 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं। क्षेत्र में पहाड़ी सुरक्षा व भूस्खलन रोकथाम का कार्य चल रहा है, लेकिन इन वाहनों के कारण निर्माण कार्य में लगी भारी मशीनों को पहुंचने में दिक्कत आ रही है और काम प्रभावित हो रहा है।आरोप है कि टैक्सी चालक चालान से बचने को यहां वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है। शिकायत पर कोतवाल राजेंद्र रावत ने क्षेत्र में मुनादी कराकर वाहन हटाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा के बाद उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई व चालान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...