Nainital News: चार्टन लॉज के स्थायी ट्रीटमेंट कार्य पर लगी रोक
नैनीताल, अगस्त 29 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल के चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र का स्थायी उपचार कार्य फिलहाल शासन स्तर से होल्ड पर रखा गया है। जुलाई में मशीनें पहुंचने के बाद काम शुरू हुआ था, लेकिन एक व्यक्ति की ओर से भूमि संबंधी आपत्ति और मुआवजे की मांग के बाद इसे रोक दिया गया।सितंबर 2023 में यहां भूस्खलन से कई भवन क्षतिग्रस्त हुए थे, जिससे 24 परिवारों को विस्थापित करना पड़ा था। सुरक्षा के लिए यूएलएमएमसी ने 6.99 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की थी, जिसके तहत सिंचाई विभाग और कार्यदायी संस्था एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड को काम सौंपा गया था। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि शासन से कार्य रिलीव होने के बाद ही यह आगे बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.