Nainital News: चारा लेने जंगल गए ग्रामीण की खाई में गिरने से मौत
नैनीताल, जुलाई 3 -- Nainital News: भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के ग्राम पंचायत टीमर में शुक्रवार को जंगल गए एक ग्रामीण की दुर्घटनावश मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संतोष राम पुत्र शेरी राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, संतोष राम जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान उनकी एक गाय अचानक अनियंत्रित होकर फिसलने लगी। गाय को बचाने के फेर में संतोष राम का अपना संतुलन भी बिगड़ गया और वह गाय समेत गहरी खाई में गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घटना से अवगत करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.