Nainital News: घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर जयकारों से गूंजा
नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: भवाली। सावन माह के सोमवार को घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही गोल्ज्यू का दुग्धाभिषेक कर हवन-पूजन किया गया। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह सुंदरकांड पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। गोल्ज्यू देवता के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि सावन माह में प्रतिवर्ष गोल्ज्यू का दुग्धाभिषेक किया जाता है। यहां गणेश चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र सुयाल, अभिषेक मेहता, दीपक साह, राहुल सती, किशन गुरुरानी, नवीन जोशी, नीरज रैकुनी, भैरव दत्त लोशाली, भगवती सुयाल, पुष्पेश पांडे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.