Nainital News: घुग्घूखान-सौड़-हरियाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग
नैनीताल, अगस्त 21 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। घुग्घूखान-सौड़-हरियाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल के सह प्रभारी (कुमाऊं मंडल) राजीव लोचन के नेतृत्व में लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में बीमारों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 20 सितंबर तक मोटर मार्ग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में काम शुरू नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.