नैनीताल, सितम्बर 26 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव, सौनगांव और सिमलखा क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। लंबे समय से आबादी के आसपास घूम रहा गुलदार अब तक आधा दर्जन से अधिक पालतू पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। दिनदहाड़े और शाम होते ही गुलदार की आबादी क्षेत्र में दस्तक देने से ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदर सिंह बोहरा ने बताया, कि गुलदार के आतंक के चलते महिलाएं खेतों और आसपास के क्षेत्रों में घास काटने जाने से डर रही हैं। बीते शुक्रवार की रात लाल सिंह के मकान के पास गुलदार के पहुंचने और खिड़की तोड़ने जैसी आहट सुनाई दी। परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर गुलदार को आबादी क्षेत्र से भगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पशुपालकों ...