नैनीताल, अगस्त 13 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के सीम स्थित घटेश्वर महादेव शिव मंदिर में गुरुवार को शिव महापुराण कथा का हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास भानु प्रकाश पांडे ने शिव महापुराण की कथा का श्रवण कराया। इस दौरान भजन-कीर्तन मंडली ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हवन-पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया और इसके भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में यजमान प्रकाश टनवाल, हरीश पनौरा, गोधन सिंह, भगवत सिंह, ओम प्रकाश, भोला दत्त जोशी, योगेश पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट, सतीश नैनवाल, पीसी गोरखा, नीरज जलाल और दीप त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: शिव महापुराण कथा जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...