Nainital News: ग्रामीणों ने वन्य जीवो से सुरक्षा की मांग उठाई
नैनीताल, अक्टूबर 25 -- Nainital News: नैनीताल : बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने राजीव गांधी पंचायत भवन हैड़ियागांव में जनसभा आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी| जनसभा के दौरान स्थानीय निवासियों ने जंगल और वन्य जीवों से सुरक्षा, बिजली आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था, स्कूलों की जर्जर स्थिति बताई । उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया| शेष समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए । स्थानीय युवाओं ने पंचायत भवन में कंप्यूटर की व्यवस्था करने की भी मांग की। जनसभा में अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी समेत विद्युत विभाग, पेयजल निगम, वन विभाग, सिंचाई विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.