Nainital News: ग्राफिक एरा रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो छात्र घायल
नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। फरसोली के पास ग्राफिक एरा रोड पर सोमवार को दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार लोहाघाट, चम्पावत निवासी 19 वर्षीय अखिल सिंह अधिकारी पुत्र गिरीश सिंह अधिकारी और 20 वर्षीय वेदांत राय पुत्र नवीन चंद्र राय दोपहिया वाहन से जा रहे थे। फरसोली के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा, जिससे दोनों घायल हो गए। सीएचसी भवाली में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उपचार के बाद दोनों की हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.