नैनीताल, अगस्त 2 -- Nainital News: नैनीताल। श्री राम सेवक सभा ने रविवार को गोल्ज्यू मंदिर बजून के समीप 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने 30 देवदार और 30 तेजपत्ता के पौधे रोपे। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रहीं। दोनों अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। इस दौरान राम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी 'मंटू', अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, बिमल साह, सदस्य अतुल साह आदि मौजूद रहे यह भी पढ़ें- Almora News: देवदार, नींबू, बांज के पौधों का रोपण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...