Nainital News: गैस रिफिलिंग मामले में साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दोषमुक्त
नैनीताल, सितम्बर 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी के मामले में सीजेएम रवि शंकर मिश्र की अदालत ने आरोपी सावेज उर्फ सावेश को दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका।मामला वनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। 15 जुलाई 2023 को पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी की टीम ने लाइन नंबर सात स्थित एक दुकान पर छापा मारा था। मौके से दो भारत और एक इंडेन के घरेलू गैस सिलेंडर, फुट पंप, रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद होने का दावा किया था। सुनवाई के दौरान स्वतंत्र गवाहों इमरान और मो. जरार ने अभियोजन के कथानक का समर्थन नहीं किया। कथित दुकान मालिक मो. यूनुस ने भी सावेज को किरायेदार होने से इनकार किया। कोर्ट ने यह भी पाया कि छापेमारी के दौरान भागे यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.