Nainital News: गैरसैंण स्थायी राजधानी, औषधि और एग्रो फॉरेस्ट्री से रोजगार देंगे : यूकेडी
नैनीताल, सितम्बर 5 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) पांच बुनियादी मुद्दों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगा। ये जानकारी यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने दी। बीते दिनों नैनीताल में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे नेगी ने पार्टी के विजन और रोडमैप के बारे में भी बताया।कहा कि पहला मुद्दा स्थायी राजधानी गैरसैंण का है। गैरसैंण राजधानी बनने से एम्स ऋषिकेश की तरह पूरे प्रदेश में विकास का विकेंद्रीकरण होगा। दूसरा, जल, जंगल और जमीन पर किसानों का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा। नेगी ने कहा कि तीसरा और सबसे अहम मुद्दा रोजगार है। उत्तराखंड की जड़ी-बूटियां और औषधियां ही रोजगार का असली संसाधन हैं, लेकिन दुखद है कि किसानों के लिए आज तक औषधीय मंडी की कोई व्यवस्था नहीं है। एग्रो फॉरेस्ट्री को बढ़ावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.