Nainital News: गुलदार की मूवमेंट जानने को दो ट्रैप कैमरे लगाए
नैनीताल, अक्टूबर 22 -- Nainital News: गरमपानी। बीते दिनों बेतालघाट से रामलीला देखकर बाइक से घर लौट रहे दो किशोरों पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने गुरुवार को क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रैप कैमरे लगाए। क्षेत्र में एक राइडर भी तैनात किया गया है। गौरतलब है, कि मंगलवार रात करीब 11 बजे बेतालघाट से चापड़ की ओर बाइक से लौट रहे दो किशोरों पर गुलदार ने हमला कर दिया था। तेंदुए के पंजे लगने से दोनों किशोरों के पैरों में चोटें आई थीं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.