नैनीताल, अगस्त 21 -- Nainital News: भीमताल। भीमताल विधानसभा के कई गांवों में गुलदार की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि धारी ब्लॉक के अघरिया गांव में शुक्रवार सुबह गुलदार ने एक ग्रामीण की दो गायों को मार दिया। मनोज शर्मा ने वन विभाग से दोनों गायों के लिए एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए गुलदार के आतंक पर तत्काल ठोस कार्ययोजना बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग घटना के बाद औपचारिक कार्रवाई तक सीमित है। उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो सरकार और वन विभाग के खिलाफ जनआंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गौसपुर में गुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...