नैनीताल, जुलाई 7 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र काकड़ीघाट, मनरसा, गंगोरी में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। ज्येष्ठ प्रमुख रणजीत सिंह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को एसडीएम से इस कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की।आरोप लगाया, कि क्षेत्र की पांच से छह दुकानों पर लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवैध शराब के कारण गांवों में नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है, जिससे माहौल बिगड़ रहा है और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अवैध शराब बेचने वालों पर ही नहीं, बल्कि ऐसे कारोबार को बढ़ावा देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ...