नैनीताल, जुलाई 29 -- Nainital News: भवाली। नगर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जल संस्थान 31 जुलाई को गांधी कॉलोनी स्थित दो लाख लीटर क्षमता वाले पेयजल टैंक की सफाई करेगा। टैंक की सफाई के चलते नगर के कई क्षेत्रों में एक दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि सफाई कार्य के दौरान नैनीताल रोड, थाना क्षेत्र, रानीखेत रोड तथा बाजार क्षेत्र में जलापूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 31 जुलाई से पहले अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में पेयजल संकट दूर करने को सीएचसी के पास बोरिंग शुरू उन्होंने बताया कि टैंक की सफाई पूरी होने के बाद एक अगस्त की दोपहर से संबंधित क्षेत्रों में पेयज...