Nainital News: गलत दिशा में वाहन दौड़ाने पर तीन पर्यटकों का चालान
नैनीताल, जुलाई 10 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में गलत दिशा में वाहन चलाकर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले तीन पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। शुक्रवार को तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस यातायात व्यवस्था संभाल रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश पंजीकृत दो और हरियाणा पंजीकरण का एक वाहन नो-एंट्री की ओर से गलत दिशा में प्रवेश कर गया। पुलिस ने तीनों वाहन चालकों को रोका, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद आगे बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक लिया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उत्तर प्रदेश निवासी अनिल कुमार और दिनेश चंद्र तथा हरियाणा निवासी आशुतोष चौहान के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 31 वाहन चालकों पर कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.