Nainital News: गलत दिशा में कार चलाना पड़ा भारी, मेट्रोपोल क्षेत्र में नाले में गिरी कार
नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल के मेट्रोपोल क्षेत्र में गुरुवार सुबह गलत दिशा में कार चलाना चालक को भारी पड़ गया। सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में किसी के घायल न होने से बड़ा हादसा टल गया।पुलिस के अनुसार, कार चीना बाबा से मस्जिद की ओर गलत दिशा में आ रही थी। इसी दौरान सामने से एक अन्य वाहन आ गया। उसे पास देने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआत में दिल्ली नंबर होने के कारण वाहन को किसी पर्यटक का माना जा रहा था, लेकिन जांच में पता चला कि कार मल्लीताल निवासी अभय भंडारी की है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.