नैनीताल, सितम्बर 8 -- Nainital News: गरमपानी। सीएचसी गरमपानी में मंगलवार को लगे बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 658 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, ग्राम प्रधान उषा पिनारी ने किया। शिविर में स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, हड्डी, बाल रोग और मनोरोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। वहीं नेत्र जांच में जरूरतमंदों को चश्मे उपलब्ध कराए। दो दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए गए। शिविर में एसीएमओ नैनीताल डॉ. कुमोद पंत, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कविता लोहनी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेही कन्याल, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव, डॉ. अभिलाषा पांडेय, गिरीश पांडेय और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रभात ने सेवाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...