Nainital News: गरमपानी रामलीला में शबरी मिलन का मंचन
नैनीताल, अक्टूबर 20 -- Nainital News: गरमपानी। गरमपानी में आयोजित रामलीला में शबरी मिलन प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। शबरी की भूमिका निभा रहीं मीनू साह ने 'हमारे घर रघुनंदन आए हो, कौशल्या नंदन आए हो' भजन पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनके अभिनय ने प्रभु श्रीराम के प्रति शबरी की अटूट भक्ति को जीवंत कर दिया। इससे पूर्व रावण ने जोगी का वेश धारण कर सीता हरण के प्रसंग का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन अध्यक्ष भुवन तिवारी ने शिरकत की। उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम और लंका दहन की लीला का मंचन रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.