नैनीताल, जुलाई 17 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक की बसगांव ग्राम सभा में बरसात के दौरान दूषित पेयजल आपूर्ति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सकदीना गधेरे से संचालित पेयजल योजना में बारिश के समय ग्रामीणों को गंदा और मटमैला पानी मिल रहा है। समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीण इंदर सिंह बोहरा ने बताया कि बसगांव की पेयजल योजना सकदीना गधेरे से संचालित होती है। बरसात के दौरान गधेरे में मलबा आने से पेयजल स्रोत दूषित हो जाता है, जिससे पूरी ग्राम सभा के करीब 70 से अधिक परिवारों को गंदे पानी की समस्या झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बन जाती है और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता। ग्रामीण इंद्र सिंह के अनुसार, दूषित पानी के कारण इस बार कई लोग बीमार भी पड़े। जिसमें गांव के ...