Nainital News: गंगोरी में भू-धंसाव से मकानों पर खतरा बढ़ा, भू-वैज्ञानिक सर्वे होगा
नैनीताल, सितम्बर 9 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी के पास करीब 500 मीटर क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसाव ने अब स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजमार्ग के बाद आसपास के कई भवनों में लगातार दरारें आने से लोगों को अपने घरों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। भू-धंसाव का दायरा बढ़ने से अब मकानों के साथ दुकानों और दुकानों के आगे बने भवनों पर भी खतरा मंडराने लगा है। हल्की बारिश के बीच जमीन खिसकने का सिलसिला जारी रहने से स्थानीय लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से भयभीत हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि राजमार्ग पर शुरू हुआ भू-धंसाव अब आबादी की ओर बढ़ रहा है। जिस तेजी से सड़क और आसपास की जमीन में दरारें बढ़ रही हैं, उससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.