नैनीताल, जुलाई 17 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। खैरना-भुजान से सटे गांव ख्यूशालकोट के तोक सुकोली में शुक्रवार को सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का शुभारंभ ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने भूमि पूजन कर किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि सोलर पंपिंग सिंचाई योजना से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। योजना के पूर्ण होने पर ग्राम सभा के लगभग 60 परिवारों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और करीब 3.5 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीणों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उप प्रधान किरण आर्य, सरपंच चंदन सिंह, देवेंद्र सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, उत्तम...