Nainital News: खैरना बाजार में तीन दिन बाद सुचारू हुई पेयजल आपूर्ति
नैनीताल, जुलाई 14 -- Nainital News: गरमपानी। तीन दिन तक पेयजल संकट झेलने के बाद मंगलवार को खैरना बाजार में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। बारिश के चलते पेयजल लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसमें जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर चेतन कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पेयजल लाइन में खराबी आ गई थी। विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य पूरा कर मंगलवार को पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी है। उन्होंने बताया कि अब नियमित रूप से पानी की सप्लाई दी जा रही है। पेयजल आपूर्ति बहाल होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.