Nainital News: खैरना बाजार में चलते कैंटर का पहिया निकला
नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। खैरना बाजार में शुक्रवार दोपहर निर्माण सामग्री लेकर जा रहे एक कैंटर का पहिया निकल गया। इससे बाजार में यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों समेत यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बर्धो से गरमपानी की ओर निर्माण सामग्री लेकर जा रहे कैंटर का बैलेंस रॉड टूट गया। इससे वाहन का पहिया बाहर निकल गया और वो सड़क के बीच खड़ा हो गया। वाहन के खराब होने से सड़क पर एक तरफ से ही वाहनों की आवाजाही हो सकी, जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सूचना मिलने पर खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में जुट गई। कैंटर के ठीक होने तक पुलिस देर शाम तक मौके पर यातायात नियंत्रित करती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.