Nainital News: खैरना इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
नैनीताल, जुलाई 28 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। जीआईसी खैरना में मंगलवार को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खैरना पुलिस चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.