नैनीताल, जुलाई 22 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप कूड़ेदान हटाने के बाद क्षेत्र में फैली गंदगी से नाराज जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की। बताया कि कूड़ादान न होने से लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही महामारी फैलने की आशंका भी बनी है। इस पर आयुक्त ने कहा जहां लोग खुले में कूड़ा डाल रहे हैं, वहां निगरानी को सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही पालिका का सुबह 9 बजे और रात में कूड़ा उठाने को वाहन भेजने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में सभासद पूरन बिष्ट, सभासद गीता उप्रेती, सभासद ललिता दफौटी, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार, उमेश भट्ट, संतोष कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...