Nainital News: खुले में गंदगी करने पर पालिका ने 37 लोगों का चालान काटा
नैनीताल, अगस्त 18 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी फैलाने और खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान माल रोड, बारापत्थर और तल्लीताल क्षेत्र में 37 लोगों के चालान किए। जिनसे 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक आकाश कुमार समेत सन्नी, महेश, विकास और विजय की टीम ने अभियान चलाया। बारापत्थर क्षेत्र में रजत, आनंद और शकीरा समेत अन्य लोगों के चालान किए गए, जबकि माल रोड पर हिन्नी, प्रदीप आदि के खिलाफ कार्रवाई हुई। तल्लीताल क्षेत्र में भी खुले में पेशाब करने पर विनोद और मोहित का चालान काटा गया। पालिका ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और खुले में पेशाब न करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.