Nainital News: खुली बैठक में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का अनुमोदन
नैनीताल, जुलाई 12 -- Nainital News: भीमताल। ओखलकांडा की आदर्श ग्राम पंचायत पटरानी में ग्राम प्रधान रजनी देवी की अध्यक्षता में रविवार को खुली बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डीकर सिंह मेवाड़ी रहे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर चयनित लाभार्थियों की सूची का अनुमोदन किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ने पीएम आवास योजना समेत विकसित भारत ग्राम योजना की जानकारी देने के साथ सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। बैठक में प्रेरणा सीएलएफ के बिजनेस प्रमोटर मोहन चन्द्र, पूर्व ग्राम प्रधान दयाकिशन, दीवानी राम, गणेश राम सहित महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं ने हिस्सा लिया। जिला पंचायत सदस्य मेवाड़ी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.