नैनीताल, सितम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत नौ और 10 सितंबर को राउप्रावि खुर्पाताल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ऑफलाइन आवेदन पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और बैंक खाते का विवरण प्रस्तुत करना होगा। दोनों दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सुबह 8:40 बजे होगा। संयोजक एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुर्पाताल की प्रधानाचार्य डॉ. नीरजा पांडे ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित दस्तावेजों के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...