Nainital News: खुटानी नाले की समस्या के स्थायी समाधान की मांग
नैनीताल, सितम्बर 3 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। नगर में बरसात के दौरान खुटानी नाले से होने वाले जलभराव और बाढ़ की समस्या को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भीमताल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा, कि हर वर्ष मानसून के दौरान खुटानी नाले में मलबा, सिल्ट और गंदगी जमा होने के कारण जल निकासी प्रभावित होती है। व्यापार मंडल ने नाले की तत्काल सफाई, सिल्ट व मलबा हटाने, आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण व गहरीकरण, अतिरिक्त पानी की सुरक्षित निकासी के लिए उचित नाली एवं ड्रेनेज व्यवस्था व नगर के लिए स्थायी वैज्ञानिक जल निकासी योजना तैयार करने की मांग की। व्यापारी प्रवीण पटवाल ने कहा, कि समस्या का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हर वर्ष ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.