Nainital News: खाई में गिरा टैक्सी वाहन, बाल-बाल बचा चालक
नैनीताल, सितम्बर 5 -- Nainital News: नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर भुजियाघाट के पास शुक्रवार देर रात एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक पंकज बिष्ट बाल-बाल बच गए और खुद बाहर निकलकर घर पहुंच गए। शनिवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस एसआई बबीता को वाहन खाली मिला। वाहन स्वामी से संपर्क करने पर हादसे में किसी के घायल न होने की पुष्टि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.