नैनीताल, सितम्बर 26 -- Nainital News: नैनीताल। द्विदिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में विद्यालय के विद्यार्थियों ने संस्कृत समूहगान, समूह नाटक, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण में पहला, वरिष्ठ वर्ग में विद्यालय ने नाटक और वाद-विवाद में पहला, श्लोकोच्चारण में विद्यालय प्रथम रहा। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी केएन चौहान, प्रधानाचार्य मनोज पांडे, खंड संयोजक कार्तिक शर्मा, सह-संयोजक राजेंद्र बिष्ट, विशिष्ट अतिथि डॉ. आरती जैन और मंच संचालक यूडी सोरारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...