Nainital News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय और बजट देने की मांग
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। भियालगांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र जीतू ने ब्लॉक कार्यालय रामगढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय देने, विकास कार्यों के लिए अलग बजट उपलब्ध कराने और पंचायत के कार्यों में अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य खंड विकास कार्यालय के गेट पर धरना देने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में तुलसी देवी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में उनकी अहम भूमिका रहती है। इसके बावजूद क्षेत्र पंचायत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.