Nainital News: कौंता-ककोड़-हरीशताल सड़क की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच होगी
नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। ओखलकांडा ब्लॉक में पीएमजीएसवाई काठगोदाम के कौंता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। डीएम ललित मोहन रयाल ने जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।मोटर मार्ग की गुणवत्ता को लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मार्ग का निरीक्षण व गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष आकलन किया जा सके। गठित जांच समिति में मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को अध्यक्ष व लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सदस्य नामित किया गया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: सीडीओ ने पांच साल में होटल-रिजॉर्ट से प्राप्त राजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.