Nainital News: कोसी नदी में बहे दीपक का 26 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के कलुवाबगड़-रोपा पुल के पास बीते बुधवार को कोसी नदी में डूबे 17 वर्षीय दीपक कुमार की तलाश गुरुवार को भी शाम तक जारी रही। लगातार 26 घंटे बीतने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसे के बाद से एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों को खंगाल रही हैं। नैनीताल से एसडीआरएफ की विशेष गोताखोर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बिनकोट निवासी भुवन चंद्र का 17 वर्षीय पुत्र दीपक बुधवार को कोसी नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में समा गया। घटना के बाद शुरू हुआ सर्च अभियान गुरुवार को भी लगातार चलता रहा। गोताखोरों ने नदी के भीतर संभावित स्थानों पर तलाश की, जबकि प्रशासन ने जेसीबी की मदद से नदी के बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.