नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के कलुवाबगड़-रोपा पुल के पास कोसी नदी में बहे 17 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार को 50 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। बुधवार को नदी में डूबे किशोर की खोज में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने तीन दिन तक नदी का 15 किमी हिस्सा छान मारा। बिनकोट निवासी भुवन चंद्र का बेटा दीपक कुमार अपने साथियों के साथ बुधवार को कोसी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Nainital News: कोसी नदी में बहे दीपक का 26 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग बुधवार से लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत नदी के आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की गई। रेस्क्यू टीम ने नदी...